तवा बांध के तीन गेट खोले गए, निचले क्षेत्रो में जारी किये गए अलर्ट

DR. SUMIT SENDRAM

नर्मदापुरम। क्षेत्र में इन दिनों मानसून मेहरबान है, झमाझम बारिश से नदी-नालों में उफान आ गया है।
इटारसी में तवा बांध के तीनों गेट खोल दिये गए हैं। कैचमेंट एरिया में जारी लगातार तेज वर्षा के कारण शुक्रवार शाम तवा बांध के तीन गेट खोले गए हैं। इस मानसून में यह पहला मौका है जब बांध से पानी छोड़ा जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक तवा बांध के तीन गेट को शाम 4:30 बजे के बाद खोलकर तवा नदी में पानी छोड़ा जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार दोपहर तक बांध के कैचमेंट एरिया में इनफ्लो बढ़ रहा था। गवर्निंग लेबल को देखते हुए बांध प्रबंधन ने पहले ही गेट खोलने का निर्णय कर लिया था। तवा का वर्तमान जल स्तर 1159.80 फीट होने पर गेट खोलकर 14802 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 31 जुलाई तक बांध में 1158 फीट जलस्तर नियंत्रित रखना है। इससे ज्यादा भराव होने पर गेट खोलकर अतिरिक्त पानी निकाला जा रहा है।
तवा परियोजना के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा आगामी 24 घंटे में कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गई है। तवा बांध के जल संग्रहण क्षेत्र पचमढ़ी, मटकुली एवं सीमावर्ती जिलों में हो रही निरंतर वर्षा से बांध में जल की बढ़ती आवक को देखते हुए बांध के 3 गेट को 3-3 फीट खोलकर अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। प्रशासन ने हालात को देखते हुए तवा एवं नर्मदा तटीय इलाकों में बसे गांव में अलर्ट जारी किया है।

 

Next Post

'नशे से दूरी है ज़रूरी’ अभियान के तहत बनाई गई 7100 लोगो की बड़ी मानव श्रृंखला, ऐतिहासिक श्रृंखला ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंदौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार पूरे प्रदेश भर में नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। वही, ‘नशे से दूरी है ज़रूरी’ अभियान के तहत इंदौर पुलिस को एक विशेष उपलब्धि हासिल हुई है। पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे नशे के दुष्परिणामों के प्रति जनचेतना […]