पहला निवाला खाते ही कलेक्टर को लग गई मिर्ची, भोजन में सब्जी नहीं केवल दाल मिली

दमोह। जिले में जहां एक ओर कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह का निरीक्षणों का दौर जारी है। वहीं, सरकारी भोजन की गुणवत्ता खराब मिलने का सिलसिला भी लगातार चल रहा है।
16 अप्रैल को कलेक्टर ने सुबह संयुक्त कार्यालय कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया था। शुक्रवार को वे फिर निकल पड़े और शहर के फिल्टर प्लांट तथा अजा छात्रावास का निरीक्षण किया।
छात्रावास में उन्होंने विद्यार्थियों के लिए बनाया भोजन चखा। दाल का स्वाद चखते ही कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह को मिर्ची लग गई, जिसके बाद उन्होंने मिर्च कम डालने की हिदायत दी।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने शहर के फिल्टर प्लांट और अजा छात्रावास का निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर संबंधितों को फटकार लगाई।
छात्रावास में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बच्चों के लिए बना खाना चखा। भोजन में सब्जी नहीं थी केवल दाल बनी थी। दाल मुंह में लेते ही कलेक्टर प्रताप नारायण यादव को मिर्ची लगी तो वे बोले कि बच्चियां इतनी मिर्ची कैसे खाती होंगी। उन्होंने कम मिर्च डालने की हिदायत भी दी।
गौरतलब है कि गुरुवार को ही पटेरा में सरकारी कर्मचारियों के भोजन में चींटी निकली थी और कच्ची रोटियां व नाममात्र की सब्जी दी गई थी। तहसील के शासकीय सांदीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल पटेरा में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षकों ने खराब गुणवत्ता के भोजन मिलने के आरोप लगाए। गुरुवार को प्रशिक्षकों ने आए भोजन को छोड़कर भूखे रहकर ही प्रशिक्षण प्राप्त किया। भोजन की व्यवस्था तहसीलदार कार्यालय से होनी थी।

 

Next Post

निर्दयता से हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास, उपनिरीक्षक विनोद पाठक की उत्कृष्ट विवेचना

जबलपुर। जिले के चरगवां थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश रजक के द्वारा अभियुक्त मस्तराम पिता मुन्ना रजक (32) निवासी पटेल मोहल्ला, ग्राम चरगवां, थाना चरगवां, जिला जबलपुर को धारा 324/34 भादवि में 2 वर्ष सश्रम कारावास एवं एक हजार रूपये अर्थदण्ड तथा […]