जबलपुर। जिले में शराब अधिक दामों में बेचने को लेकर लगातार जिला प्रशासन को शासन स्तर और मिडिया के माध्यम से शिकायती मिल रही थी।
इसको लेकर आबकारी विभाग के द्वारा अप्रैल माह में शराब दुकानों की जांच की गई थी, जिसमें तकरीबन 30 या 32 मामले आबकारी विभाग के द्वारा बनाए गए थे।
इस प्रकरण की जाँच के लिए कलेक्टर के निर्देशन में राजस्व अधिकारियों के टीम का गठन किया गया था।
टीम ने जबलपुर शहर की तकरीबन 22 दुकानों में अधिक रेट पर शराब बेचने को लेकर जांच की थी, जिसमें 21 दुकान में कीमत से अधिक शराब बेची जा रही थी। जिसे लेकर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने कहा है कि 21 दुकानों के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा जल्द ही कार्यवाही की जाएगी।


