साल भर की मेहनत का परिणाम देखकर विद्यार्थियों के खिले चेहरे

जबलपुर। सालभर की मेहनत का परिणाम देखकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे, जब उन्हें मिले गोल्ड, सिल्वर और ब्रान्ज मेडल।
अवसर था यश नर्सरी हायर सेकेंडरी स्कूल अधारताल और यश नर्सरी हायर सेकेंडरी स्कूल गोहलपुर के वार्षिक परीक्षा के परिणाम का।
यश नर्सरी हायर सेकेंडरी स्कूल विगत 21 वर्षों से छात्रों को दे रहे है, बेहतरीन शिक्षा जिसके द्वारा प्रतिवर्ष की तरह ही इस वर्ष भी अलग अलग क्लासेज के टॉपर्स जिन्होंने 90 प्रतिशत से 95 प्रतिशत और उससे अधिक अंक अर्जित किए।
इन सभी का उत्साहवर्धन करने और सम्मानित करने हेतु विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को संस्था संचालक डॉ. विजयकांत तिवारी, प्राचार्य (अधारताल) सोनल तिवारी, प्राचार्य (गोहलपुर) वर्षा झारिया द्वारा सम्मानित किया गया।
संस्था के संचालक द्वारा सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी गई।
संचालक डॉ. विजयकांत तिवारी द्वारा सूचना दी कि 1 अप्रैल से विद्यालय का नया सेशन शुरु हो रहा है, जिसमें विद्यार्थियों को अप्रैल माह में एजुकेशन टूर/स्काउट कैंप और अन्य गतिविधियों का आयोजन रहेगा।
गौरतलब है कि इस वर्ष भी विद्यालय का वार्षिक परीक्षा गतवर्ष की तरह ही सर्वश्रेष्ठ रहा।

 

Next Post

तिलकगंज में लकड़ी की टाल में लगी भीषण आग, आग पर काबू पाने के बाद भी सुलगती रहीं लकडियां, 4 घंटो की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

सागर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलकगंज में रविवार तड़के सुबह लकड़ी टाल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे टाल की लकड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि नगर निगम के साथ आसपास के निकाय, बीना रिफाइनरी और सेना […]