तिलकगंज में लकड़ी की टाल में लगी भीषण आग, आग पर काबू पाने के बाद भी सुलगती रहीं लकडियां, 4 घंटो की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

DR. SUMIT SENDRAM

सागर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलकगंज में रविवार तड़के सुबह लकड़ी टाल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे टाल की लकड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि नगर निगम के साथ आसपास के निकाय, बीना रिफाइनरी और सेना की फायर ब्रिगेड की लारियों को आग बुझाने के लिए बुलाया गया।
सूचना के बाद मौके पर एसडीएम, तहसीलदार नगर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस बल मौके पर पहुचा।
वही, नगर निगम के दो दर्जन से अधिक कर्मचारी, सेना के जवान आग बुझाने में जुटे रहे। 4 घंटो की मशक्कत के बाद बड़े मुश्किल से आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के मुताबिक तिलकगंज में झूला चौराहे पर स्थित हरविंदर सिंह के लकड़ी ताल पर सुबह तड़के करीब 5 बजे आग लग गई।
घटना की सूचना पर कटरा पर खड़ी नगर निगम की फायर लारी मौके पर पहुंची, जिसने आग बुझाने का काम शुरू किया। लेकिन, आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते वह पूरे टाल में फैल गई। करीब 5000 वर्ग फीट में रखी लकड़‍ियों में आग फैलने के बाद उसे काबू करना काफी मुश्किल हो गया।
आग को अनियंत्रित होता देख मौके पर सेना की दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। सुबह 9 बजे तक दो दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही। वही, आसपास के गोदाम व मकानों को खाली कर लिया गया।
मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई, जिन्हें कोतवाली पुलिस के कर्मचारी हटाते रहे।
सुबह करीब आठ बजे आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन लकड़‍ियों में लगी आग सुलगती रही। इसे हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। मशीन से लकड़‍ियों को हटाकर दमकल से लगातार पानी डाला गया।

 

Next Post

आरटीआई कार्यकर्ता ने खुद का सिर दीवार में मारा, फिर एसआई पर किया हमला

ग्वालियर। व्यापमं कांड के व्हिसल ब्लोअर एवं आरटीआई कार्यकर्ता आशीष चतुर्वेदी एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। आशीष चतुर्वेदी के खिलाफ जेएमएफसी कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था, जिसे तामील कराने के लिए पुलिस उनके घर दस्तक दी थी। पुलिस के घर पहुंचने पर आशीष चतुर्वेदी ने […]