कोदौरा मे बोलेरो वाहन ने मारी बाइक चालक को ठोंकर, एक की मौत, एक गंभीर

सीधी। जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदौरा मे शनिवार की देर रात 10 बजे सड़क हादसा हो गया।
हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, तो वही दूसरा गंभीर रूप से घायल है। साथ ही mतीसरे व्यक्ति को भी मामूली चोट आई है।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा तब हुआ जब बाइक क्रमांक एमपी 17 जेडडी 2132 में सवार होकर तीन लोग अमिलिया से हनुमना की ओर जा रहे थे। उसी समय किसी अज्ञात बोलेरो वाहन के चालक ने बोलेरो वाहन से बाइक सवार तीनों लोगों को टक्कर मार दिया, जिसके बाद वाहन चालक बोलेरो वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही अमिलिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमिलिया में भर्ती कराया।
वही, इस पूरे घटनाक्रम में राकेश बढ़ई पिता रामदयाल बढ़ई (30) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है तथा वीरेंद्र धर द्विवेदी (36) को गंभीर चोट आई है व पुष्पेंद्र कुमार विश्वकर्मा (19) मामूली घायल हुए हैं।
अमिलिया थाना प्रभारी राजेश पाण्डेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और मृतक के शव का पंचनामा तैयार करते हुए तथा घायल को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Next Post

अवैध रुप से रेत परिवहन करते बोलेरो पिकअप वाहन निगरी पुलिस ने किया जब्त

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशन में निगरी पुलिस चौकी प्रभारी (उनि) विनय शुक्ला के नेतृत्व में निगरी पुलिस टीम नें अवैध रुप से रेत का परिवहन करने में पिकअप वाहन को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। निगरी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 25-26 अक्टूबर की दरम्यानि […]