डिंडौरी। पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत की गयी है।
एक पेड़ लोगों की जिंदगी के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए, ताकि पर्यावरण स्वच्छ बना रहे। पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा। जब हर एक व्यक्ति एक-एक पौंधा लगाए और उसकी सुरक्षा के लिए संकल्प लें।
इसी कड़ी में डिंडौरी जिले में जिला प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ‘‘एक पेड़ मां के नाम’‘ अभियान प्रगति पर है एवं धरा को समृद्ध बनाने के लिए जिले के नागरिक उत्साह के साथ पौंधो का रोपण कर रहे है।
शनिवार को 11 बजे नगर परिषद क्षेत्र की सीमा में स्थित शारदा टेकरी पहाडी में प्रशासन के द्वारा महत्वपूर्ण पेड़ पौधों का रोपण किया गया। जिसमें अधिकारियों की भूमिका रही।
पौधारोपण कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीना आशापुरे ने पीपल, जिला न्यायाधीश शिवकुमार कौशल ने अर्जुन, सीजीएम चंदन सिंह ने नीम, तृतीय जिला न्यायाधीश कमलेश सोनी ने जामुन, कलेक्टर विकास मिश्रा ने नीम, पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह ने भिलवा, सीईओ जिला पंचायत विमलेश सिंह ने गुलमोहर, संयुक्त कलेक्टर भारती मेरावी ने नीम, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस ने पीपल, भाजपा जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया ने गुलमोहर के पौधे रोपित किए।
कार्यक्रम में पार्षद रूपाली जैन, रितेश जैन, भागीरथ उरैती, सुशीला मार्को, रजनीश राय, शत्रुघन पाराशर, कुंवरिया बाई, नरबदिया मरकाम, पुनीत जैन, वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष भीम अवधिया, अशोक अवधिया वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, कैलाश चंद जैन मीसाबंदी पूर्व जिलाध्यक्ष, राजेश्वर साहू, लक्ष्मी, राकेश सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिला कोषालय, कलेक्ट्रेट, राजस्व, ग्रामीण यांत्रिकीय विभाग, पीएचई, खेल और युवा कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, न्यायालय विभाग, वन विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, सिंचाई विभाग, पुलिस विभाग, कृषि विभाग, जनपद पंचायत, लोक निर्माण विभाग एवं समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कृषि विभाग के द्वारा कबीर आश्रम ग्राम धुर्रा में अशोक के 50 पौधे लगाए गए।
वही, कृषि विभाग शहपुरा में 30 अशोक के पेड़, बरगांव कांशी आश्रम 12 पेड़, कृषि ट्रेनिंग सेन्टर में 88 पेड़ जामुन, अमरूद, आम, गुलमोहर, नीम, बरगद, पीपल, महुआ, करंज, नीम एवं आणु बुखार के पौधे लगाए गए।
शारदा टेकरी पहाड़ी पर 200 पौधारोपण किया। इसके साथ ही समस्त जनपद पंचायतों में भी काफी संख्या में लेगों ने पौधरोपण का कार्य किया।
इसी प्रकार जिले के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘’ अभियान चलाकर पौधों का रोपण किया जा रहा है।
गौरतलब है कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत प्रदेश में 15 जुलाई तक साढे 5 करोड़ पौधो का रोपण किया जाएगा, जिसमें डिंडौरी जिले में लगभग 5 लाख पौधे रोपित किये जाने की संभावना हैं।

