वंदेमातरम@150 अभियान पूरे देशभर में प्रारम्भ, राजधानी भोपाल में सीएम व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हुए शामिल

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के रचित वंदे मातरम गान के 150 साल पूरे होने पर भाजपा देश और प्रदेश में इसे उत्सव के रूप में मना रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक और भाजपा के प्रदेश कार्यालय में वंदे मातरम के मूल स्वरूप में सामूहिक गायन के एक अभियान की शुरुआत की।
07 नवंबर से प्रारम्भ होने वाला यह उत्सव 26 नवम्बर (संविधान दिवस) तक देशभर में मनाया जाएगा, जिसमें हर जिले और हर शैक्षणिक संस्थान की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
भोपाल के शौर्य स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मंत्री कृष्णा गौर, विश्वास सारंग, सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय, अति. मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह, पुलिस महा निदेशक कैलाश मकवाना, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल एवं पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी मिश्रा मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वंदे मातरम का मूल मंत्र हमेशा से हमें प्रेरित करता रहा है। हर देश में जब स्वतंत्रता की भावना बढ़ती है, तब इन शब्दों से एक नए प्रकार का स्पंदन उत्पन्न होता है, जिसे हम गीतों के रूप में अनुभव कर सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि “कदम कदम बढ़ाए जा” पुलिस बैंड द्वारा प्रस्तुत किया गया है और यह गीत आजादी के संघर्ष के दौरान रचित गीतों में से एक है। इस गीत की रचना में त्रिदेवियों दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती को जोड़ने की विशेष संरचना है और इसके माध्यम से उनकी पूजा का संदेश भी निहित है। हमारी त्रिदेवियों की कल्पना हजारों वर्षों से चली आ रही है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अतीत के अप्रतिम गीतों ने आजादी की अलख जगाई। 19वीं शताब्दी से शुरू हुई यह यात्रा हमें आज भी प्रेरित करती है। आजादी के हर संघर्ष में, चाहे वह अमेरिका हो या इंग्लैंड, जब आजादी की अलख जगती है, तब शब्दों से नए संकल्प उत्पन्न होते हैं। राष्ट्रभक्ति गीतों के माध्यम से देश अपनी पहचान बनाता है।

 

Next Post

सीएम हाउस में विश्व कप विजेता टीम की सदस्य क्रांति गौड़ का किया गया सम्मान, मुख्यमंत्री ने गुलदस्ता देकर किया स्वागत

भोपाल। सूबे के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य क्रांति सिंह गौड़ का सम्मान किया। सीएम हाउस में हुए समारोह में सीएम ने क्रांति को गुलदस्ता दिया, शॉल ओढ़ाई। वही, क्रांति के माता-पिता और कोच को सीएम ने मंच पर बुलाया। गौरतलब […]