प्राथमिक विद्यालय की छत का प्लास्टर गिरा, पांच बच्चे घायल

कटनी। जिले के बरही तहसील के केवलारी गांव के प्राथमिक विद्यालय के एक कक्ष की छत का प्लास्टर गिरने से पढ़ रहे पांच बच्चे घायल हो गए। आनन फानन में स्‍कूल में ही पहले प्राथमिक उपचार किया गया और उसके बाद बरही के स्‍थानीय अस्‍पताल ले कर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उनका उपचार करके घर भेज दिया।
सोमवार की सुबह हादसे के वक़्त एक कमरे में कक्षा पहली और दूसरी के 14 बच्चे पढ़ रहे थे।
शिक्षकों ने बताया कि अचानक छत की प्लास्टर शीत के चलते गिरा, जिसमें पढ़ाई का रही दिव्यांशी गोंड पिता राकेश सिंह गोंड (7), शुभी गोंड पिता रामदास गोंड (6), कविता गोंड पिता दिव्यनारायन सिंह (8), नैतिक सिंह क्षत्रिय पिता वीरेंद्र सिंह क्षत्रिय (8), यश सिंह पिता संदीप सिंह गोंड (7) घायल हो गए।
मौके पर मौजूद शिक्षकों ने बच्चों का प्राथमिक उपचार किया और अधिकारियों को सूचना दी। कुछ बच्चों को बरही अस्पताल ले जाकर इलाज किया गया।
जनशिक्षक ने बताया कि स्कूल की छत ख़राब होने की जानकारी पहले कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है।

 

Next Post

वोटिंग वालो को टीटी ने उतारा आरक्षण बोगी से, ट्रेनों में सख्ती से हो रही टिकट जांच

जबलपुर। ट्रेनो के स्लीपर और जनरल कोच में सफर कर रहे यात्रियों की भीड़ ने रेल मंडल और रेलवे जोन की चिंता बढ़ा दी। पश्चिम मध्य रेलवे जोन की ही बात करें तो अप्रैल से जून के दौरान ट्रेनों में पांच वर्ष की तुलना में इस बार सबसे ज्यादा यात्रियों […]