जनकल्याणकारी शिविर में 128 आवेदन प्राप्त, 118 का हुआ निस्तारण

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडौरी। जनपद पंचायत बजाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हेरा में आयोजित खंड स्तरीय जनकल्याणकारी शिविर में विभिन्न विभागों से कुल 128 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 118 आवेदनों का तत्काल निस्तारण कर लाभार्थियों को राहत प्रदान की गई।
राजस्व विभाग की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 7 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2 का निस्तारण किया गया, जबकि शेष आवेदन का निस्तारण किया जा रहा हैं।
विद्युत विभाग की नल-जल योजना, उज्ज्वला गैस तथा पीएचई विभाग से जुड़े सभी आवेदन का त्वरित निस्तारण किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के तहत सबसे अधिक 66 आवेदन अन्य जांचों के लिए आए, जो सभी का निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा हाइपरटेंशन के 25, डायबिटिक के 14, मोतियाबिंद के 11, कैंसर और सिकल सेल जांच के 1-1 मामलों में भी तत्काल कार्रवाई की गई।
जनपद पंचायत से राशन पर्ची से जुड़ा एक आवेदन प्राप्त हुआ जिसे निस्तारित किया गया।
महिला एवं बाल विकास, शिक्षा एवं अन्य विभागों से कोई आवेदन नहीं मिला।
शिविर में प्राप्त कुल 128 आवेदनों में से 120 का निस्तारण मौके पर ही किया गया, जबकि शेष आवेदनों का निराकारण किया जा रहा हैं।
बता दे कि यह शिविर ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए किया जा रहा है।
उक्त शिविर में एडीएम रामबाबू देंवागन, तहसीलदार भरत सिंह बट्टे, जनपद पंचायत सीईओ एमएल धुर्वे और विकासखंड के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Next Post

दवाखाना में नर्स के साथ मरीज ने की मारपीट, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

धार। जिले के भोज दवाखाना मे जो मरीजों की देखभाल कर उनके स्वास्थ्य को ठीक करते हैं, उन्हीं के साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। बता दे कि बुधवार की रात को अस्पताल के मेल मेडिकल वार्ड में मरीज ने एक नर्स के साथ अभद्र […]