इंदौर। मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इंदौर पहुंचे। वे शहर में ”एक पेड़ मां के नाम” अभियान में शामिल हुए।
इंदौर पहुंचने पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव आदि ने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया।
रेसीडेंसी कोठी इंदौर में संभागायुक्त दीपक सिंह, पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता, कलेक्टर आशीष सिंह एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सौजन्य भेंट की।
लोक सभा अध्यक्ष बिरला को गार्ड ऑफ ऑनर भी पेश किया गया।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पितृ पर्वत पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ पौधा लगाया।
रेसीडेंसी कोठी पर मीडिया रूबरू होकर लोकसभा अध्यक्ष ने इंदौर की तारीफ करते हुए कहा कि इस शहर के कार्यों से अन्य शहरों को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जलवायु परिवर्तन को चुनौती के रूप में लिया है। हमें भी पर्यावरण संरक्षण को महत्व देना है। ओम बिरला ने कहा कि इंदौर से आरंभ हुआ पौधारोपण अभियान सभी को प्रेरित करेगा।


