जबलपुर। शहर के आईटीआई ग्राउंड में विश्वकर्मा समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस परिचय सम्मेलन का उद्देश्य है कि विश्वकर्मा समाज में लोग एक दूसरे से परिचय कर सके,और विवाह योग्य युवती युवकों का विवाह संपन्न हो सके। साथ ही दहेज रूपी दानव से लोगों को मुक्ति मिल सके।
इस परिचय सम्मेलन में मध्यप्रदेश के जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र एवं गुजरात से विश्वकर्मा समाज के लोग पहुंचे।
रविवार को विश्वकर्मा महा संगठन के इस परिचय सम्मेलन में चार जोड़े का विवाह संपन्न किया गया। साथ ही लगभग एक हजार युवक युवतियों के परिचय करा कर पंजीयन किया गया।
परिचय सम्मेलन में विश्वकर्मा समाज के लोग एक मंच में आए और विश्वकर्मा महा संगठन के द्वारा कम खर्च में सनातन परंपराओं के साथ विवाह संपन्न कराए गए।
इस प्रयास से दहेज जैसी कुप्रथा से लोगो को कुछ हद तक राहत मिल सकेगी।


