जबलपुर। जीडी ट्रकिंग प्राइवेट लिमिटेड जबलपुर द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन महाकौशल विश्वविद्यालय के क्रिकेट ग्राउंड में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जीडी ट्रकिंग प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ आशुतोष तिवारी व डीजीएम रीता तिवारी तथा महाकौशल विश्वविद्यालय के निदेशक शिशिर तिवारी ने किया।
पहले मैच में महाकौशल विश्वविद्यालय की टीम एमकेयू लायंस ने जीडी वारियर्स व दूसरे मैच में जीडी चैंपियंस को हराकर फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बनी।
जीडी वारियर्स और जीडी चैंपियंस के बीच हुए मुकाबले में जीडी वारियर्स ने जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मुकाबले में एमकेयू लायंस ने जीडी वारियर्स को हराकर जीडी आयशर कप अपने नाम किया।
इस आशुतोष तिवारी ने सभी टीमों का उत्साहवर्धन किया। वहीं, रीता तिवारी ने सभी टीमों को शुभकामनायें प्रेषित की।
पुरस्कार वितरण समारोह में महाकौशल विश्वविद्यालय के निदेशक शिशिर तिवारी ने कहा कि हार व जीत मात्र खेल का एक पक्ष है, जबकि खेल भावना हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
टूर्नामेंट में मैन ऑफ़ द मैच के विजेता अमित तिवारी, हेमंत, कृष्णकुमार, शुभम सिंह व मैन ऑफ़ द सीरीज आकाश यादव रहे।
अम्पायरिंग रोहित व मनोज सतनामी ने की। कमेंट्री ऋषभ मिश्रा, अनुराग पाठक, बीरु यादव, हेमंत वासुदेव, राम कुमार सेन, मानसी शुक्ला, बबली गिरी गोस्वामी, कैमरा मैन आदित्य पाठक, स्कोरर तारणहार सिंह रहे।
बाल दर्शक अमय शुक्ला, हर्षित व यशी वासुदेव मौजूद रहे।
एमकेयू लायंस की टीम से कप्तान मनीष कुमार शुक्ला, उप-कप्तान रामेश्वर रघुवंशी, विशाल मिश्रा, डॉ. सुधांशु सिंह, संजीत ओझा, नितिन दीक्षित, आशीष ठाकुर, शुभम सिंह, रवि धनक, कृष्णकुमार, आकाश यादव, सज्जाद अली, अमित नेमा, राजेंद्र कुमार एवं नमन त्रिपाठी मौजूद रहे।
जीडी वारियर्स की टीम से सौरभ द्विवेदी के मार्गदर्शन में कप्तान अमित तिवारी, उप-कप्तान अजहर, विपिन, अरविन्द, दुर्गेश यादव, प्रेम, अनिल, विकाश, कुलदीप, विनय, अमित तिवारी एवं शुभाशीष मौजूद रहे।
जीडी चैंपियंस की टीम से जयेन्द्र के मार्गदर्शन में कप्तान कौशलेन्द्र शर्मा, उप-कप्तान नरेश यादव, मनोज, राकेश, हेमंत, शुभम द्विवेदी, आकाशदीप, दुर्गेश बैरागी, अभिषेक बैरागी, राहुल, मनीष एवं धर्मेंद्र मौजूद रहे।


