ग्‍वालियर चिडियाघर में बाघिन मीरा ने तीन शावकों को दिया जन्‍म

ग्वालियर। ग्वालियर चिडियाघर में बाघिन मीरा ने रविवार रात में तीन शावकों को जन्म दिया है। इनमें शावकों में दो का रंग सफेद है एवं एक शावक का रंग पीला है।
चिडियाघर प्रबंधन के मुताबिक तीनों ही शावक व बाघिन मीरा स्वस्थ्य हैं।
बता दें कि चिडियाघर की ही बाघिन दुर्गा ने 28 जून को 3 शावकों काे जन्म दिया था। दुर्गा के शावकों का दीदार भी सोमवार से ही सैलानियों ने करना शुरू किया है। ऐसे में ग्वालियर चिडियाघर में खुशी दोगुनी हो गई है। खासबात यह है कि दो महीने के भीतर ही चिडियाघर की दो बाघिनों ने शावकों को जन्म दिया है और सभी स्वस्थ्य हैं।
चिड़ियाघर में आज दोपहर 12 बजे से सैलानी 39 दिन के तीन टाइगर के शावकों का दीदार कर सकेंगे। इसके साथ ही सैलानी इन शावकों का नामकरण करने के लिए अपने पसंद के नाम का सुझाव भी चिड़ियाघर में दे सकेंगे। इसके बाद आपसी सहमति के आधार पर इन शावकों का नामकरण किया जाएगा।
इस मौके पर महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, सभापति मनोज सिंह तोमर और आयुक्त हर्ष सिंह मौजूद रहेंगे।
इससे पूर्व चिड़ियाघर में बाघिन दुर्गा ने गत 28 जून को शावकों को जन्म दिया था और अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर इन शावकों के लिंग की पहचान की गई थी। इनमें से दो मादा और एक नर शावक है। इसमें नर शावक का रंग सफेद तो वहीं मादा शावकों का रंग पीला है। वर्तमान में चिड़ियाघर में नौ टाइगर हैं। इनमें छह पीले और तीन सफेद टाइगर हैं। नौ में से चार टाइगर नर हैं और दो मादा हैं। चिड़ियाघर में टाइगर के जन्म के साथ ही सर्वाइल भी हो जाता है।

 

Next Post

कन्टेनर की टक्कर से तवेरा कार में सवार युवक की मौत, आठ घायल

जबलपुर। शहर के बरेला से अस्थि विसर्जन करने के लिए एक परिवार प्रयागराज गया हुआ था। वापसी में जब वे देर रात तवेरा कार से वापस लौट रहे थे इसी दौरान सिहोरा थानांतर्गत गंजताल रोड एनएच 30 के पास आगे चल रहे कंटेनर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, […]