वेबसाइट में फॉल्ट, विद्युत उपभोक्ता ऑनलाइन सुविधाओं के लाभ से वंचित

सीधी। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की वेबसाइट ठीक से काम नहीं कर रही है। इसमें कुछ फॉल्ट आ गया है। वेबसाइट के जिम्मेदार अधिकारी इससे बेखबर हैं। साइट काम न करने से उपभोक्ता वेबसाइट से न बिल देख पा रहे हैं, न डाउनलोड कर पा रहे हैं। ऑनलाइन बिल भी जमा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसा एक दो दिन से नहीं, बल्कि पिछले दो माह से हो रहा है। उपभोक्ताओं ने इसकी जानकारी फीडर अधिकारियों तक को दी है, इसके बाद भी वेबसाइट में कोई सुधार नहीं किया गया।
लापरवाह अधिकारी ऑनलाइन सिस्टम बंद करने पर तुले।
शासन सभी विभागों को ऑनलाइन करती जा रही है, ताकि जनता को घर बैठे सुविधाएँ मिलें। इन्हें कार्यालय के चक्कर लगाना न पड़े। विद्युत कंपनी ने तो उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए अधिकांश कार्य ऑनलाइन कर दिए हैं। इसके बाद भी कंपनी के अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। इनके कारण विद्युत उपभोक्ता वेबसाइट से ऑनलाइन बिल डाउनलोड करके नहीं निकाल पा रहे हैं। बिल जमा करने लिए भी विभाग में जाना पड़ रहा है। चिलचिलाती धूप में कई बुजुर्ग परेशान हो जाते हैं।
उपभोक्ता अपना बिजली बिल घर बैठे भर सकता है। वेबसाइट में बिल भुगतान के लिए नेट बैंकिंग, डेबिट और क्रेडिट कार्ड, यूपीआई की सुविधा भी है।
वेबसाइट में बिजली
बिल डाउनलोड कर प्रिंट निकालने की सुविधा है। उपभोक्ता को जब भी बिल की जरूरत पड़ती है। वे बिल का प्रिंट निकाल लेते हैं।
बिजली बिल से संबंधित किसी भी समस्या की शिकायत उपभोक्ता घर बैठे ऑनलाइन कर सकता है। इसकी सुविधा वेबसाइट में है। बिजली से संबंधित शिकायत भी कर सकते हैं।
वेबसाइट में उपभोक्ताओं को ऑनलाइन लोड परिवर्तन करने की सुविधा भी दी गई है।
इन सभी ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ दो माह से उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा है।

 

Next Post

शांति नगर में पानी के विवाद को लेकर युवक की हत्या

जबलपुर। शहर में हत्या जैसी वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही है। शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र के शांति नगर गली नंबर 17 में रहने वाले दो किराएदारों के बीच पाइप से पानी बहने को लेकर विवाद हुआ तो हत्या होने के बाद समाप्त हुआ। गोहलपुर पुलिस ने बताया […]