अवैध रेत से भरी बाइक से बच्ची को रौंदा, बाल बाल बची बच्ची

सीधी (सिंहावल)। मप्र के सीधी जिले के अमिलिया थाना के सिंहावल चौंकी अन्तर्गत इस समय दर्जन भर से ऊपर अवैध तरीके से बाइक के माध्यम से रेत चोरी का सिलसिला काफी तेजी से फल फूल रहा है। इसके पहले भी हमने यहां के प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों को खबरो के माध्यम से अवगत कराया गया था कि किसी दिन बड़ी घटना को यह रेत माफिया अंजाम दे देंगे। लेकिन, सोन घड़ियाल की टीम एवं बीटों में पदस्थ चौकीदार खुद कमीशन खोरी में सम्मिलित है। जिसका ख़ामियाजा क्षेत्र के लोगों को उठाना पड़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक नई टीवीएस बाइक में लदी तीन बोरी रेत के चालक ने 6 वर्षीय बच्ची को जबरदस्त टक्कर मारते हुए मौके स्थल से फरार हो गया।
घायल बच्ची का नाम अक्षरा जायसवाल पिता बब्बू जायसवाल निवासी ग्राम सिहावल बताया गया।
बच्ची अपने किराना दुकान के सामने खड़ी हुई थी कि तेज रफ्तार रेत लदी बाइक ने बच्ची को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिहावल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय ले जाया गया।
वही, घायल बच्ची के चाचा अमित कुमार जायसवाल ने रेत लदी टीवीएस बाइक सवार के के खिलाफ सिहावल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। टीवीएस बाइक मो. मैनुद्दीन का होना बताया गया।
सिहावल चौकी पुलिस अमित कुमार जायसवाल की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ धारा 279 एवं 337 के तहत मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई।
अगर बाइक रेत माफियाओं पर पुलिस एवं सोन घड़ियाल की टीम के द्वारा लगाम नहीं लगाई गई तों किसी दिन इससे भी बड़ी घटना घटित हो सकती है।
बता दे कि क्षेत्र के लिलवर, सलेही, बमुरी, रामपुर, गेरुआ मेढौली सहित दर्जनों घाटों से बाइको के माध्यम से रेत की निकासी होती है, जो आए दिन दुर्घटना जैसें घटना को अंजाम देते हैं।

 

Next Post

शहर में बिक रही निर्धारित रेट से ज्यादा पर शराब, दुकानों में रेट लिस्ट चस्पा करने के अभियान पर भी पहल नहीं

सीधी। जिले कुछ कस्बाई इलाकों सहित सीधी शहर में भी शराब दुकानों में शराब की बिक्री मनमानी दर पर हो रही है। निर्धारित रेट से ज्यादा कीमतों पर शराब की बोतलें थमाने का काम लगातार हो रहा है। इस पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ आबकारी विभाग भी चुप्पी […]