डिंडोरी। आशा पर्यवेक्षकों के द्वारा माह के तीसरे रविवार को प्रत्येक ग्राम के किशोर किशोरियो क्लस्टर बैठक का आयोजन किया जाता है।
रविवार को जिले के नेवसा सेक्टर के ग्राम नेवसा में क्लस्टर बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में किशोर अवस्था 10 से 19 वर्ष में होने वाले शारीरिक बदलाव के बारे में जानकारी दी गयी।
साथ ही माहवारी स्वच्छता संबंधी, तिरंगा आहार, लिंग हिंसा आदि को रोकने की जानकारी दी गयी।
बता दे कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना, सकल प्रजनन दर में कमी लाना है।
क्लस्टर बैठक के दौरान नेवसा सेक्टर की पर्यवेक्षक मीरा चौधरी, एएनएम ज्ञानेश्वरी सोनगढ़े सहित 28 किशोर किशोरी साथी एवं 14 आशा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।


