1.33 लाख किसानों के बैंक खाते में आए 233 करोड़ रुपये, सीएम डॉ. मोहन यादव ने डाली भावांतर योजना की राशि

DR. SUMIT SENDRAM

देवास। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भावांतर योजना के तहत मध्य प्रदेश के 1 लाख 33 हजार सोयाबीन किसानों के खाते में 233 करोड़ रुपये राशि भेजी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां भावांतर योजना लागू की गई।
उन्होंने कहा कि किसान को फसलों का सही दाम दिलवाना सरकार का लक्ष्य। किसानों का भला करेंगे। दूध उत्पादन को प्रोत्साहन किया जाएगा, उत्पादन बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने आगे कहा कि 1 दिसंबर को गीता जयंती मनाएंगे। नगर पालिका, नगर परिषद स्तर पर गीता भवन खोलने वाले हैं। आने वाला साल कृषि आधारित उद्योग के लिए जाना जाएगा। गेहूं धीरे धीरे 2700 किया जाएगा। कांग्रेसी रोते रहेंगे… हम योजनाओं का लाभ देते रहेंगे। सीमा पर जवान, खेत पर किसान दोनों बराबर।

 

Next Post

घनी आबादी स्थित रिहायशी मकान से बड़ी मात्रा में डायनामाइट बरामद, आरोपी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा। कोतवाली थाना अंतर्गत गुलाबरा क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार देर शाम एक रिहायशी मकान पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की। मकान से 204 छोटे और 2 बड़े डायनामाइट स्टिक, साथ ही तार का बंडल मिला। विस्फोटक मिलने की जानकारी लगते ही इलाके में दहशत फैल […]