जिला स्तरीय हिंदी प्रश्न मंच का हिंदी पखवाड़े में हुआ समापन, 40 महाविद्यालयों की टीम ने दी अपनी सहभागिता

जबलपुर। श्री मुकुटधर पाण्डेय द्वारा जबलपुर से प्रकाशित किस पत्रिका में छायावाद की आरंभिक विवेचना की गई? द्विवेदी युग के रचनाकार जिनका संबंध जबलपुर से रहा, कौन थे? सेढ़ गोविन्द दास जी का हिंदी को क्या योगदान है? दाएं से बाएं ओर लिखे जाने वाली लिपि,जो अभी विलुप्त हो चुकी है, कौन सी है?
इस प्रकार के प्रश्न जिला स्तरीय हिंदी प्रश्न मंच में हिंदी पखवाड़ा के दौरान ऑडियो विजुअल माध्यम से पूछे गए।
जिला स्वीप जबलपुर तथा शिक्षा, संस्कृति उत्थान न्यास, महाकौशल प्रांत के संयुक्त आयोजन तथा प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान (पीएसएम) जबलपुर के संयोजन में जिला स्तरीय स्वीप हिंदी -प्रश्न मंच का रहा।
जिले भर के 40 महाविद्यालय के 80 विद्यार्थी सहभागियों तथा उनके 40 आचार्य के साथ इस प्रश्न मंच का प्रारंभ उद्घाटन समारोह के साथ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह तथा विशिष्ट अतिथि स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय सागर के संस्कृत विभागाध्यक्ष एवं भारतीय भाषा के प्रान्त संयोजक डॉ. सुखदेव बाजपेई रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान की प्राचार्या डॉ. ललिता सप्रा ने किया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान के
ऑडिटोरियम में किया गया।
इस दौरान डॉ रामनरेश पटेल तथा महाविद्यालय इन हिंदी संयोजन समिति की डॉ रीना जैन भी मंचासीन रहे।
क्विज मास्टर डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव के संयोजन में प्रश्न मंच की काफी सराहना की गई तथा यह अत्यंत ही रोचक रहा।
मनोज सिंह ने स्वीप के कार्यक्रम को वर्ष पर ऐसे महाविद्यालय के कार्यक्रमों से जोड़े जाने को जबलपुर का निर्वाचन नवाचार निरूपित किया तथा स्वीप की महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा की।
क्विज मास्टर डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव ने स्वीप के साथ प्रश्नमंच के संयोजन की विशेषता तथा कार्यक्रम के पांच विभिन्न राउंड में लगभग 250 प्रश्नों से विषय के सहज तैयारी एवं ऑडियो विजुअल प्रस्तुतीकरण के बारे में प्रकाश डाला।
डॉ. सुखदेव बाजपेई ने अपने प्रेरक उद्बोधन में भारतीय होने के नाते इस नैतिक कर्तव्य का ध्यान दिलाया कि हमें हिंदी भाषा का प्रसार व उसके विकास हेतु हर समय तत्पर रहना चाहिए।
पांच राउंड के इस वृहद प्रश्न मंच का समापन पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र वितरण से हुआ।
समापन कार्यक्रम के भी मुख्य अतिथि मनोज सिंह, सुखदेव बाजपेई तथा विशेष अतिथि डॉ. नीलेश पांडेय रहे।
मंच पर डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ रीना जैन, डॉ. शुभम जैन, डॉ. ललिता सप्रा, डॉ. नियोगी, जीपी यादव, विनीत चौहान, मृदुला शुक्ला, रत्नेश मिश्रा धर्मेंद्र कुशवाहा इत्यादि रहे।
इस गौरवपूर्ण जिला स्तरीय स्वीप हिंदी प्रश्न मंच के विजेता नवयुग महाविद्यालय टीम की स्मृति चतुर्वेदी, प्रियंका आर्मों तथा उनके शिक्षक श्रीमती पुरोधा को आकर्षक प्रमाण पत्र, ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
द्वितीय स्थान प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान के रक्षाश्री साहू, प्रदीप वंशकार तथा डॉ. रीना जैन को ट्रॉफी प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।
प्रश्न मंच के प्रत्येक 80 सहभागियों तथा उनके आचार्य को सहभागिता एवं सहयोग हेतु उत्कृष्ट प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन डॉ. नीलेश पांडेय द्वारा किया गया।
संयोजक टीम प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान के राजकुमारी दुबे, डॉ. ज्योति खरे, डॉ. अरुण वर्मा, रेणु मोर, डॉ. आरपी तिवारी, सुरेंद्र, अशोक तथा रहमान इत्यादि रहे।

 

Next Post

तिरुपति बालाजी मंदिर में मांसाहारी प्रसाद बांटने की घटना को लेकर हिन्दुओ में आक्रोश

जबलपुर। हिन्दु धर्मावलम्बीयों के द्वारा पत्रकारवार्ता में बताया गया कि आंधप्रदेश के सेशाचलम पवर्त पर बसा तिरूपति देव स्थान दुनिया के सबसे प्रसिद्ध हिन्दु तीर्थस्थलों में से एक है। भगवान श्री वेंकटेशवर स्वामी के इस मंदिर का निर्माण राजा तोंडमन ने करवाया था। मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा 11वीं सदी में रामानुजाचार्य […]