भाजपा कार्यकर्ता से हमले के आरोप में ननि नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, समर्थकों का थाने पर हंगामा

DR. SUMIT SENDRAM

इंदौर। नगर निगम इंदौर के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे एवं सुभाष को हीरा नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चिंटू और सुभाष के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता कपिल पाठक ने जानलेवा हमला करने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले में दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है, वहीं 6 अन्य की तलाश जारी है। इनके खिलाफ बलवा की धारा में भी मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक बच्चों के बीच हुए विवाद में यह प्रकरण दर्ज कराया गया है। जिसमें चिंटू चौकसे पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया गया। पुलिस दोनों को एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची, यहां मेडिकल जांच के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
चिंटू चौकसे की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में उनके समर्थक हीरा नगर थाने के बाहर जमा हो गए। उन्होंने पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
वही, पूर्व केबिनेट मंत्री सज्जन‍ सिंह वर्मा के साथ कांग्रेस नेता पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस की नजर में कांग्रेस के लोग भेड़-बकरी हैं। उन्होंने चिंटू चौकसे की गिरफ्तारी को लेकर आपत्ति जताई।

 

Next Post

6 फीट गहरी खाई में गिरा यात्री वाहन, 6 की मौत, दूल्हा दुल्हन समेत तीन घायल

रायसेन। भोपाल-जबलपुर मार्ग पर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। घटना बम्होरी ढाबे के पास बंदर वाली पुलिया के पास सोमवार सुबह 6.30 से 7 बजे के बीच की बताई जा रही है। यात्री वाहन टेम्पो ट्रैक्स (तूफान) पहले पुलिया से टकराई, इसके बाद 10 फीट गहरी […]