बालाघाट। जिले के वन परिक्षेत्र कटंगी के गोरेघाट सर्किल में एक किसान अपने खेत में बनी झोपडी में बैठा था। इसी दौरान शनिवार की अलसुबह साढ़े चार से पांच बजे के बीच बाघ ने किसान को अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत की स्थिति निर्मित है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम गोरेघाट जंगल से लगा है। इस गांव के किसानों ने खेतों में रबी की फसल लगाई है। फसल को खाने जंगली सूअर रोजाना खेत में आ जाते हैं। इस वजह से किसान उन्हें भागने के लिए फटाखे फोड़ते है।
ग्राम गोरेघाट निवासी किसान प्रकाश पिता तुकाराम पाने (58) रात तीन बजे जंगली सूअर को भागने के लिए पटाखे फोड़े और खेत की झोपड़ी में जाकर बैठ गया। सुबह होने पर वो घर नहीं पहुंचा, तो उसका बेटा खेत में झोपडी तरफ जाकर देखा, लेकिन पिता नहीं दिखाई दिए। आवाज लगाई, पर पता नहीं चलने पर झोपडी के आगे एक बंधी में बाघ उसके पिता को खाते दिखा। बाघ को देख वो उल्टे पर गांव में लौट आया और परिजन सहित ग्रामीणो को जानकारी दी।
तभी सभी लोग मौके पर गए और बाघ को भगाने के लिए शोर मचाने लगे। बाघ ने किसान के शरीर के आधे पैर को खा लिया। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। इसके बाद वन विभाग व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वन विभाग के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

