बकरी को बचाने के चक्कर में अजगर से गया भिड़, अधेड़ व्यक्ति को अजगर ने बुरी तरह जकड़ा, अस्पताल में चल रहा इलाज

बालाघाट। जिले के भरवेली थानांतर्गत ग्राम धनसुआं के जंगल में एक व्यक्ति अपनी बकरी को बचाने के लिए विशाल अजगर से दो-दो हाथ कर बैठा।
इस दौरान 55 वर्षीय व्यक्ति को जंगल में एक बड़े अजगर ने पकड़ लिया और फिर पूरे शरीर में लिपट कर उसे घायल कर दिया।
यह पूरी घटना 55 वर्षीय शिवप्रसाद गाड़ेश्वर के साथ हुई, जो बालाघाट जिले के धनसुआं थाना क्षेत्र के भरवेली गांव में रहता है और मजदूरी करता है।
शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे वह अपनी बकरियों को चराने के लिए जंगल के तरफ गया था। वहां पर उसका खेत भी है, यहां बकरियों को छोड़कर वह कछार में बनी झोपड़ी में आराम कर रहा था। इसी दौरान करीब 11 बजे एक बकरी की तेज चिल्लाने की आवाज आई तो मौके पर पहुंचा और देखा कि एक विशाल अजगर एक बकरी को पकड़ा हुआ है और उस पर लिपट कर उसे खाने का प्रयास कर रहा था।
अपनी बकरी को बचाने के लिए शिवप्रसाद गाड़ेश्वर विशालकाय अजगर से भिड़ गया। इस दौरान अजगर ने बकरी को छोड़कर उसे दबोच लिया और धीरे-धीरे पूरे शरीर को जकड़ना शुरू कर दिया, लेकिन शिवप्रसाद गाड़ेश्वर ने भी हार नहीं मानी। जंगल में कुछ देर तक तो वो अकेला ही विशाल अजगर से भिड़ते रहा लेकिन जब उसे एहसास हुआ कि वह अकेले इस विशाल अजगर का सामना नहीं कर सकता तो वह अजगर समेत गांव की ओर भागा। रास्ते में गांव का ही एक युवक मिला, जिसे उसने लकड़ी बीच में फंसाने का कहा, लेकिन अजगर की ताकत के आगे वह भी नाकाम रहा।
आखिरकार उसी युवक की मदद से शिवप्रसाद ने किसी तरह अजगर से खुद को अलग किया और बकरी के साथ-साथ खुद को बचाने में सफल हो गया।
इस दौरान शिवप्रसाद घायल हो गया है और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 

Next Post

करोड़ों के घोटाले में एडवाइजरी फर्म के दो संचालकों के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई, मुंबई से आए स्पेशल टीम ने महालक्ष्मीनगर में की कार्रवाई

इंदौर। केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) की स्पेशल टीम ने एडवाइजरी फर्म संचालकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर देशभर के सैकड़ों निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है। इस घोटाले की भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)और पुलिस भी जांच कर रही है। कंपनी पर देशभर में 29 […]