इंदौर। काले हिरण के मांस की तस्करी और वन्यजीवों के शिकार के मामले में स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
लगभग एक साल से चल रहे इस प्रकरण में मध्य प्रदेश से की गई यह पहली गिरफ्तारी है।
एसटीएसएफ ने शाजापुर जिले के राघौखेड़ी गांव निवासी आजाद सिंह सोलंकी को आरोपी बनाया गया है।
रिमांड के दौरान पूछताछ में उसने कई बड़े खुलासे किए। वह स्वयं के खेतों में गिरोह को बुलाकर हिरण का शिकार करवाता था।
आरोपी ने बताया कि इम्तियाज और सलमान ने उसके खेत से ही काले हिरण का शिकार किया था।
एसटीएसएफ के मुताबिक आरोपी लंबे समय से शिकार और तस्करी की गतिविधियों में शामिल था। गिरोह के सदस्यों ने तीन से चार बार शाजापुर और आसपास के क्षेत्रों में भी वन्यजीवों का शिकार किया है।
रिमांड समाप्त होने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।


