झोपड़ी में लगी आग, परिवार के तीन लोग जिन्दा जले

शिवपुरी। लक्ष्मीपुरा गांव में तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ठंड से बचने के लिए ये झोपड़ी में अलाव जलाकर सोए थे। अलाव से आग झोपड़ी में फैल गई और इसमें सो रहे तीनों लोगों की मौके पर मौत हो गई।
मृतक में एक बुजुर्ग और दो बच्चे हैं, जिनके नाम हजारी बंजारा(65), संध्या बंजारा(10) और अनुष्का बंजारा(5) हैं।
बताया गया कि दोनों बच्चियां अपने दादा के साथ सो रही थीं। इसी दौरान झोपड़ी में आग लग गई।
पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने मृतकों के परिजनों को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
ठंड में अलाव या सिगड़ी से आग लगने के हादसे बढ़ जाते हैं। लोग हाथ सेकने और गर्माहट पाने के लिए आग जलाते हैं। ऐसे में ही थोड़ी लापरवाही जानलेवा बन जाती है। ग्रामीण इलाकों के साथ शहरी क्षेत्रों में भी अलाव और सिगड़ी से आग लगने की घटना बढ़ जाती है। सिगड़ी जलाकर सोने से दम घुटने का खतरा भी रहता है।

 

Next Post

प्रयागराज महाकुंभ के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चला रहा 'एक थाली-एक थैला' अभियान

भोपाल। प्रयागराज में 13 जनवरी से प्रारम्भ होने वाले महाकुंभ में प्रदूषण रोकने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ‘एक थाली-एक थैला’ अभियान चला रहा है। महाकुंभ में 45 दिनों में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इतने लोगों के भोजन आदि से 40 हजार टन प्लास्टिक कचरा […]