सीधी। मप्र ड्राइवर महासंघ की बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई।
बैठक में जिले भर के वाहन चालक शामिल हुए।
इस दौरान मध्यप्रदेश ड्राइवर महासंघ के प्रदेश महामंत्री श्रवण कुमार मिश्रा ने कहा कि देश भर के ड्राइवर समाज के साथ जो अप्रिय घटना, अत्याचार एवं बलिदान होता है। हमारे ड्राइवर भाइयों के न्याय, सुरक्षा, सम्मान, अधिकार के लिए शासन प्रशासन के अधिकारी ध्यान नही दे रहे है। रोड में वाहन चलाते समय किसी दूसरे की लापरवाही से एक्सिडेंट हो जाता है तो वह लापरवाही भी ड्राइवरो पर थोप दिया जाता है।
उन्होंने आगे कहा कि हम सभी ड्राइवर भाई एकतापूर्ण एक होकर देश भर के ड्राइवरो की सुरक्षा, न्याय और अधिकार के लिए शासन प्रशासन से निवेदन करेंगे कि हम ड्राइवरो के मौलिक अधिकारो के बारे में सोचे और न्याय दिलाने की अनुशंसा करे।
इस दौरान मप्र ड्राइवर महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष नन्द लाल यादव, प्रदेश महामंत्री श्रवण कुमार मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपू द्विवेदी, जिलाध्यक्ष विनोद रावत सहित प्रदेशभर के तमाम ड्राइवर मौजूद रहे।


