वेयरहाउसिंग के प्रबंधक आरडी शर्मा के आत्महत्या के मामले में दो भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी पर एसपी ने किया 10-10 हजार रूपये ईनाम की घोषणा

रतलाम। मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजीस्टिक कॉरपोरेशन की आलोट शाखा के प्रबंधक आरडी शर्मा के आत्महत्या के मामले के आरोपी भाजपा नेता मनोज काला एवं जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश परमार को पुलिस 17 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
घटना के बाद से दोनों नेता भूमिगत हो गए हैं। पुलिस ने कई जगह दबिश दी लेकिन वे नहीं मिले।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने दोनों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
बता दे कि प्रबंधक रामदास शर्मा ने 14 दिसंबर 2024 को सुबह आलोट स्थित किराये के मकान में जहर खा लिया था तथा कर्मचारियों को फोन कर बुलाया था। कर्मचारियों ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उज्जैन के एक निजी अस्पताल ले गए थे, जहां रात करीब आठ बजे उनकी मौत हो गई थी।
आलोट थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने बताया कि मनोज काला व राजेश परमार की तलाश की गई लेकिन वे नहीं मिले। उनके मोबाइल फोन बंद है। उनकी तलाश की जा रही है। दोनों की गिरफ्तारी पर एसपी ने इनाम घोषत किया है।

 

Next Post

एसबीआई द्वारा सामाजिक सेवा बैंकिंग के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को किया गया साइकिल वितरण, साइकिल मिलने से छात्राओं के खिले चेहरे

मंडला। जिला मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सामाजिक सेवा बैंकिंग के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, महाराजपुर की आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए साईकिल वितरित किये गए। भारतीय स्टेट बैंक वंचित पृष्ठ भूमि के विद्यार्थियों को सशक्त बनाने में सक्रिय रूप से शामिल […]