एसबीआई द्वारा सामाजिक सेवा बैंकिंग के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को किया गया साइकिल वितरण, साइकिल मिलने से छात्राओं के खिले चेहरे

मंडला। जिला मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सामाजिक सेवा बैंकिंग के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, महाराजपुर की आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए साईकिल वितरित किये गए।
भारतीय स्टेट बैंक वंचित पृष्ठ भूमि के विद्यार्थियों को सशक्त बनाने में सक्रिय रूप से शामिल है, ताकि ऐसी छात्राए अपना भविष्य उज्जवल कर सके। भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से इन छात्राओं को लाभ प्राप्त होगा।
भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अर्जुन सिंह बिष्ट के द्वारा छात्राओ को बैंकिंग सुविधाओ का लाभ एवं दैनिक जीवन में गुणवत्ता लाने के लिए आवंटित चीजों का उपयोग करने कि सलाह दी गई।
कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अर्जुन सिंह बिष्ट एवं मुख्य प्रबंधक जनार्दन लाल, निलेश दुबे, दीपक लखेरा, प्रबंधक (मानव संसाधन) दीपक भदानी, शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, महाराजपुर की प्राचार्य विभा मिश्रा, उप प्राचार्य रविन्द्र कुमार चौरसिया, छात्रा पूर्वी इनवाती, आस्था मरावी, कजली कोकडीया, संस्कृति झरिया, श्रेष्ठा मरावी, रौशनी झरिया, आरती मार्को सहित छात्राओं के अभिभावक मौजूद रहे।

 

Next Post

नए वर्ष के प्रथम दिन खजराना गणेश का आशीर्वाद पाने उमड़े भक्त, यातायात विभाग ने जारी किया रूट प्लान, 4 थानों का पुलिस बल तैनात

इंदौर। नववर्ष 2025 के पहले दिन विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। सुबह मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ भगवान गणेश का आशीर्वाद पाने पहुंचने लगी थी। दर्शन व्यवस्था के लिए मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा दोनों के […]