दस दिवसीय गणेश महोत्सव में खजराना गणेश मंदिर होगा भक्ति में सराबोर, महोत्सव में देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुति

DR. SUMIT SENDRAM

इंदौर। शहर में दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियों का श्रीगणेश हो चुका है। गणेश चतुर्थी की तिथि बुधवार को आने से भी इस बार खासा उल्लास है। ऐसे में गणेशोत्सव के दस दिवसीय आयोजन के दौरान खजराना गणेश मंदिर में विशेष साज-सज्जा की जाएगी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इसमें देशभर के प्रख्यात भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। मंदिर में ध्वज पूजन और लड्डू प्रसाद वितरण के कार्यक्रम होगा।
खजराना गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। यह महोत्सव 27 अगस्त से प्रारंभ होगा।
महोत्सव के दौरान विधि-विधान के साथ नियमित पूजन-अर्चन होंगे और 10 दिन तक भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा।
27 अगस्त को सुबह 10 कलेक्टर सह अध्यक्ष आशीष सिंह और नगर निगम आयुक्त सह प्रशासक शिवम वर्मा गणपति मंदिर खजराना प्रबंध समिति द्वारा आयोजित ध्वजा-पूजन और लड्डू प्रसादी वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दस दिन होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम इस बार प्रवचन हाल में होंगे। प्रवचन हॉल के बनकर तैयार होने के बाद इसी साल शुभारंभ किया गया है।

 

Next Post

तेज बुखार से छात्रा की मौत पर मचा बवाल, छात्रावास में तबियत बिगड़ने पर छात्रा को किया गया था अस्पताल में भर्ती, इलाज के बाद घर ले जाने पर हालत और बिगड़ी

डिंडोरी। जिले के मेहंदवानी विकासखंड मुख्यालय में स्थित शासकीय मॉडल कन्या छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही कक्षा 9वीं की छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। मृतक छात्रा की पहचान 15 वर्षीय किशनिया नंदा निवासी ग्राम तेंदूडीह के रूप में हुई है। छात्रा की मौत के बाद परिजन […]