एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक, लंबित अपराध एवं शिकायतों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता द्वारा आयोजित की गई अपराध समीक्षा बैठक द्वारा शनिवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के पुलिस अधिकारियों तथा थाना, चौकी व इकाई के विभिन्न शाखा प्रभारी की अपराध समीक्षा बैठक लिया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा एक-एक कर सभी थानों के पेंडिंग अपराध, शिकायत, गुम इंसान, मर्ग आदि की जानकारी ली गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा गत माह की तुलना में अपराधों के निकाल में कमी बताते हुए अपराधों एवं शिकायतों का शीघ्र निराकरण के निर्देश दिये गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीर मामलों में थाना प्रभारी को विवेचना के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया साथ ही उन अपराधों को अलग सूची तैयार कर प्रतिदिन प्रगति से अवगत से करने का निर्देश दिया गया तथा आने वाले दिनों में गुम इंसानों की अधिक से अधिक दस्तयाबी के लिए विशेष अभियान चलाने कहा गया।
संपत्ति संबंधी अपराधों में कर्मी लाने लघु अधिनियम की कार्यवाही जारी रखने के निर्देश हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा समन/वारंट बदमाशों तथा गुम संपत्ति के डाटा संधारण हेतु तैयार किये गये वेब पोर्टल की प्रगति देखे और प्रभारियों को त्रुटि रहित जानकारी अपलोड करने कहा गया।
बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा कर सड़क सुरक्षा बढ़ाने और यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में प्रोजेक्टर पर डेटाबेस से जिले के ब्लैक स्पॉटों की समीक्षा कर उन स्थानों पर आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश दिये तथा ओवर-स्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना हेल्मेट पर लगातार कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है।
आयोजित बैठक में धारा 363 दस्तयाबी हेतु निर्देश दिए गए।
थाना चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया कि जिला स्तर पर चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान के तहत अधिक से अधिक अपहृत की दस्तयाबी करें।
एसपी के कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार गौ‌-वंश का अत्याचार करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करें। सी.एम. हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों को एल-1 स्तर पर ही निर्धारित समयावधि में वैधानिक कार्यवाही कर पोर्टल पर प्रतिवेदन दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया। एल-1 से बिना कार्यवाही एल-2 स्तर पर स्थानांतरण होने पर संबंधित थाना प्रभारी के विरोध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
इसी प्रकार उच्च स्तर पर लंबित सी.एम. हेल्पलाइन शिकायतों, जिनमें पुलिस द्वारा संपूर्ण कार्यवाही कर ली गई है, किंतु आवेदक संतुष्ट नहीं है, उनमें विस्तृत प्रतिवेदन भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं।
थानों में लंबित खात्मा एवं खारिजी को शीघ्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर निराकरण कराने जाने हेतु निर्देशित किया गया।

 

Next Post

कब मेहरबान होते हैं शनिदेव जानिए विस्तार से

सीधी। अच्छे कर्म करने पर शनिदेव हमेशा ही मेहरबान होते हैं। उनकी कृपा उनके भक्तों पर बरसती रहती हैं। जिस भी व्यक्ति पर शनि की दृष्टि पड़ती है, वह जीवन में सफलता ही सफलता प्राप्त करता है। विस्तार से अच्छे कर्म करने पर शनिदेव हमेशा ही मेहरबान होते हैं। मान्यता […]