रात्रि गश्ती के दौरान डायल-100 की गाड़ी में घुसा 12 फीट लंबा अजगर, गाड़ी रोकते ही जंगल की ओर निकला अजगर

DR. SUMIT SENDRAM

मंदसौर। जिले के भानपुरा में भारी बारिश के बीच पुलिस वाहन में एक अजगर घुस गया।
घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात की है, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
वीडियो में अजगर को पुलिस की गाड़ी से निकलते हुए देखा गया।
बता दे कि भानपुरा स्थित बड़े महादेव मंदिर क्षेत्र में डायल-100 की गाड़ी नाइट पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान अजगर गाड़ी में घुस गया। जैसे ही ड्राइवर को इसका पता चला, उसने फौरन गाड़ी रोक दी।
ड्यूटी पर तैनात आरक्षक भगत सिंह जादौन गाड़ी से नीचे उतरे। हालांकि, अजगर ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। वो खुद ही गाड़ी से निकला और जंगल की ओर चला गया। भानपुरा पुलिस के मुताबिक अजगर की लंबाई करीब 12 फीट थी।

 

Next Post

नागपंचमी पर शिखरधाम में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, महाआरती में भक्ति भाव से श्रद्धालु हुए शामिल

बड़वानी। निमाड़-मालवा अंचल के प्रसिद्ध नागतीर्थ शिखरधाम नागलवाड़ी में नाग पंचमी के पर्व पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। ब्रह्ममुहूर्त में मंदिर के पट खुलते ही हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए उमड़ पड़े। सुबह-सुबह भिलटदेव भगवान का विशेष अभिषेक, श्रृंगार एवं महाआरती संपन्न […]