नागपंचमी पर शिखरधाम में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, महाआरती में भक्ति भाव से श्रद्धालु हुए शामिल

DR. SUMIT SENDRAM

बड़वानी। निमाड़-मालवा अंचल के प्रसिद्ध नागतीर्थ शिखरधाम नागलवाड़ी में नाग पंचमी के पर्व पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
ब्रह्ममुहूर्त में मंदिर के पट खुलते ही हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए उमड़ पड़े।
सुबह-सुबह भिलटदेव भगवान का विशेष अभिषेक, श्रृंगार एवं महाआरती संपन्न हुई।
इस महाआरती में भक्तों की भारी भीड़ ने भक्ति भाव के साथ जयकारे लगाए।
बता दे कि सुबह 4 बजे से ही भक्तों की लंबी कतारें शिखरधाम की पहाड़ी की ओर बढ़ने लगीं। तीन किलोमीटर की कठिन चढ़ाई को श्रद्धालुओं ने पैदल यात्रा के रूप में पूरी किया।
नागपंचमी के पर्व के दौरान यह तीर्थ स्थल एक भव्य मेले में तब्दील हो गया, जहां हर ओर नागदेवता के जयघोष सुनाई दिए।
नागपंचमी के अवसर पर शिखरधाम मंदिर में पूजा-अर्चना, भिलटदेव का अभिषेक, और दूध-दही से स्नान कराकर उनका विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में गूंजती भक्ति धुनों के बीच महाआरती हुई। वही, भक्तों ने दीप जलाकर और नागदेवता की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर मनोकामनाएं मांगीं।
हर साल की तरह इस बार भी शासन और प्रशासन ने मेले की व्यवस्था में कोई कमी नहीं छोड़ी। दर्शनार्थियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी, और विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही पेयजल, मेडिकल, पार्किंग और छांव की व्यवस्था भी की गई है, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

Next Post

खाद्य तेलों पर आयात शुल्क बढ़ाने की सरकार कर रही तैयारी, त्योहारों में आम आदमी पर पड़ेगी महंगाई की मार

इंदौर। केंद्र सरकार खाद्य तेलों पर आयात शुल्क में बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रही है। इस विषय पर दिल्ली में चर्चा जारी है। बता दे कि केंद्र सरकार ने दो महीने पहले यानी 30 मई को कच्चे खाद्य तेलों पर लगने वाले बेसिक आयात शुल्क में 10 प्रतिशत की […]