रोजगार सहायक को पांच हजार की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा, नाम जोड़ने एवं जल्द आवंटन के लिए की थी रिश्वत की मांग

DR. SUMIT SENDRAM

सिवनी। रिश्वतखोरी के मामले रुकने की बजाय और बढ़ते जा रहे हैं। दिन ब दिन कोई न कोई भ्रष्ट अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ा जाता है। ऐसा ही मामला सिवनी जिले से सामने आया है। जहां जबलपुर लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए रोजगार सहायक को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।
आवेदक अब्दुल बाहव ने बताया कि पत्नी सबीना बी के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम साल्हे कोसमी में आवास योजना में सबसे पहले नाम जोड़ने और पीएम आवास की राशि 1,50 लाख रूपये का आवंटन जल्दी कराने के लिए 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
आवेदक ने इसकी शिकायत लोकायुक्त जबलपुर में दर्ज कराई। जिसके बाद लोकायुक्त ने कार्रवाई करते आरोपी ओमेंद्र कुमार पारधी ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत साल्हे कोसमी तहसील बरघाट जिला सिवनी को रंगे हाथों उसके निज निवास से ट्रैप किया गया है।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 की धारा-7,13(1)बी, 13 (2) के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
लोकायुक्त डीएसपी नीतू त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में निरीक्षक शशि मर्सकोले, बृजमोहन सिंह नरवरिया सहित अन्य शामिल रहे।

 

 

 

Next Post

8 लाख बैंककर्मी 27 जनवरी को हड़ताल पर, फाइव-डे वर्किंग की मांग

भोपाल। बैंकों में हफ्ते में फाइव-डे वर्किंग कॉन्सेप्ट की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। भोपाल के अरेरा हिल्स इलाके में बड़ी संख्या में बैंककर्मी एकत्रित हुए। यहां पर उन्होंने मोबाइल की टॉर्च जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। बैंककर्मी 27 जनवरी को एक दिवसीय […]