8 लाख बैंककर्मी 27 जनवरी को हड़ताल पर, फाइव-डे वर्किंग की मांग

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। बैंकों में हफ्ते में फाइव-डे वर्किंग कॉन्सेप्ट की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।
भोपाल के अरेरा हिल्स इलाके में बड़ी संख्या में बैंककर्मी एकत्रित हुए। यहां पर उन्होंने मोबाइल की टॉर्च जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। बैंककर्मी 27 जनवरी को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे।
दरअसल, गुरुवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ यूनियंस ने राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया था। जिसके चलते सैकड़ों बैंककर्मी पंजाब नेशनल बैंक इंदिरा प्रेस कॉम्पलेक्स के सामने एकत्रित हो गए।
बैंक कर्मियों ने बताया कि 27 जनवरी को अखिल भारतीय बैंक ने हड़ताल का आह्वान किया है। इस दौरान निजी बैंक, विदेशी बैंक, ग्रामीण और सहकारी बैंक सहित अन्य बैंककर्मी शामिल होंगे। बैंकिंग सेक्टर में फाइव-डे वर्किंग लागू करने के लिए केंद्र सरकार को मंजूरी देनी चाहिए। अभी केवल दूसरे और चौथे शनिवार ही अवकाश मिलता है।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स संगठन के द्वारा लंबे समय से बैंकिंग क्षेत्र में हफ्ते में फाइव-डे वर्किंग लागू करने की मांग कर रहा है। साल 2015 में हुए 10वें द्विपक्षीय समझौते/आईबीए और केंद्र सरकार के द्वारा सहमति व्यक्त की गई थी। तब हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश घोषित किया गया था।
वहीं, पहले और तीसरे शनिवार को हाफ डे की जगह पूर्ण कार्य दिवस घोषित किया गया था।
उस दौरान आश्वासन दिया गया था कि सभी शनिवार को अवकाश घोषित करने पर विचार किया जाएगा। साल 2022 में भी केंद्र सरकार और भारतीय बैंक संघ ने यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के साथ सभी शनिवारों को अवकाश घोषित करने के विषय में सहमति जताई थी। 2023 में सहमति भी बनी, मगर उसके बाद स्वीकृति लंबित है।

 

Next Post

मोबाइल जमीन पर फेका और सिर में मार ली गोली, नाइट ड्यूटी में तैनात आरक्षक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

शहडोल। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन में नाइट ड्यूटी पर तैनात पुलिस आरक्षक ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। पुलिस लाइन के रक्षित केंद्र के आरक्षक शिशिर सिंह राजपूत ने खुद को गोली […]