महिला सहित तीन वर्षीय मासूम की गला घोंटकर की हत्या, पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

DR. SUMIT SENDRAM

विदिशा। मंगलवार सुबह गंजबासौदा के वार्ड क्रमांक 8 में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक महिला और उसकी तीन वर्षीय बेटी के शव किराए के मकान में मिले।
पुलिस की जांच में सामने आया कि लिव-इन पार्टनर ने ही दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी। हालांकि,आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।
यह दिल दहला देने वाली घटना मनसापूर्ण हनुमान मंदिर के पास की है, जहां रामसखी कुशवाहा (31) अपने लिव-इन पार्टनर अनुज विश्वकर्मा (40) के साथ चार वर्षों से किराए के मकान में रह रही थी।
गंजबासौदा थाना प्रभारी संजय बेदिया ने बताया कि सोमवार देर रात करीब 2:30 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। बहस ने विकराल रूप लिया और गुस्से में आकर अनुज ने पहले रामसखी का गला घोंट दिया, फिर उसकी तीन साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा।
सुबह जब आसपास के लोगों ने किसी तरह की हलचल न देखी तो उन्होंने कमरे में जाकर देखा, जहां महिला और बच्ची मृत पड़ी थीं। इसके बाद पड़ोसियों के द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस व एफएसएल टीम ने घटनास्थल की गहन जांच की और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस ने आरोपी अनुज विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या में प्रयुक्त सामग्री और घटनाक्रम की पुष्टि के लिए फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। शुरुआती पूछताछ में अनुज ने जुर्म कबूल कर लिया है।

 

Next Post

राम मंदिर के नाम पर जमा 90 लाख रुपए हड़पने के आरोप में साध्वी रीना रघुवंशी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा। 90 लाख की ठगी की आरोपी साध्वी रीना रघुवंशी को चौरई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रीना पर कनकबिहारी बाबा के खाते से फर्जी तरीके से रकम उड़ाने का प्रकरण दर्ज हुआ था। उसे नर्मदापुरम से सोमवार रात गिरफ्तार किया गया है। सूचना मिलने पर मंगलवार दोपहर को […]