10 हजार रुपये कीमती अवैध मादक पदार्थ स्मैक जब्त कर बहरी पुलिस ने मामला किया पंजीबद्ध

सीधी। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अति. पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गायत्री तिवारी के कुशल मार्गदर्शन तथा बहरी थाना प्रभारी (निरी) राकेश बैस के नेतृत्व में बहरी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मैक जप्त कर मामला पंजीबंद्ध किया गया।
बहरी थाना प्रभारी राकेश बैस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि संजय उर्फ छोटे दीक्षित निवासी डढिया परसवार का डढिया शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पीछे अवैध रूप से स्मैक बिक्री करने के लिए अपने पास रखा है।
जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर एक टीम गठित कर मुखबिर के बताए अनुसार डढिया शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पीछे भेजा गया। जहा पुलिस टीम द्वारा छापेमारी कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर एक संदेही को पकड़ा गया, जिससे उसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम संजय उर्फ छोटे दीक्षित पिता स्व. सुखराम दीक्षित उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम डढिया थाना बहरी जिला सीधी का होना बताया। संदेही की तलाशी लेने पर उसके जींस की पैन्ट से एक पालीथीन मिली जिसमें कागज की कई पुड़िया थी तथा एक पालीथीन वही पास की झाड़ी में मिली जिसमे भी कागज की कई पुड़िया थी। सभी पुड़िया खोलकर देखा गया तो उसमें मटमैले भूरे रंग का स्मैक जैसा पदार्थ पाया गया जिसका तौल करने पर 03 ग्राम 16 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक/हेरोइन कीमती 9480 रुपये पाया गया।
पुलिस ने मादक पदार्थ स्मैक/हेरोइन जब्त कर आरोपी संजय उर्फ छोटे दीक्षित के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 8/21/22 के तहत मामला पंजीबंद्ध कर विवेचना में लिया है।
बहरी थाना प्रभारी (निरी)
राकेश बैस के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में उपनिरिक्षक समयलाल वर्मा, सहा. उपनिरिक्षक ओम प्रकाश मिश्रा, प्रधान आरक्षक रामसुन्दर साकेत, आनंद शर्मा, आरक्षक कमलेश प्रजापति, राजकमल भुर्तिया आरक्षक (चालक) दिग्विजय सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

 

Next Post

दस दिन के अंतराल में दो सगे भाईयो के घर मे हुई चोरी की वारदात

सीधी। जिले के सिहावल जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत चोरों का आतंक लगातार चल रहा है। ग्राम पहाड़ी के रहने वाले राम संतोष सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया है कि मेरे घर पर बीती रात कोई मौजूद नहीं था। तब चोरो ने घर में घुसकर लाखों का सामान और […]