सेंट मेरीज हायर सेकेंडरी स्कूल वीएफजे जबलपुर में ग्रीष्मकालीन शिविर सफलता के साथ हुआ संपन्न

जबलपुर। सेंट मेरीज उच्चत्तर माध्यमिक शाला व्हीएफजे इस्टेट जबलपुर में ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन छात्रों द्वारा उत्साहपूर्वक एवं हर्षोउल्लास के साथ किया गया।
बता दे कि ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन 1 मई से 15 मई तक किया गया था, जिसमें सभी उम्र के छात्रों द्वारा भाग किया गया।
शिविर में खेल, नृत्य, कला और शिल्प, मेजिंक गणित, व्यक्तिगत विकास, संचार कौशल, सुलेख एवं कराटे सहित कई कार्यकम शामिल थे।
शिविर का उद्देश्य छात्रो को अपनी ग्रीष्मकालीन अवकाश का आनंद लेने के साथ उनमें नए-नए कौशल विकसित करना था।
ग्रीष्मकालीन शिविर के अंतिम दिन छात्रो द्वारा अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया गया। जहां छात्रों ने कराटे, योग नृत्य और मेजिंक गणित में अपनी अनूठी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया।
यह कार्यकम छात्रों की विविध प्रतिभाओं और समर्पित कर्मचारियों द्वारा प्रोत्साहित वातावरण का प्रमाण था।
शाला के उपाध्यक्ष रेव्ह फादर शाजी पी जोशुआ और प्राचार्य मिनाती एस चार्ल्स ने शिविर की सफलता में योगदान देने वाले सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों को प्रेरित किया।
अभिभावकों ने भी शिविर के सुव्यवस्थित कार्यक्रमों और उनके बर्चा पर इसके सकारात्मक प्रभाव की सराहना की।

 

Next Post

सिंगरौली के म्यार नदी में रेत की चोरी करते ट्रैक्टर पकड़ाया

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते के मार्गदर्शन में साशन चौकी पुलिस म्यार नदी से रेत की चोरी करते हुये एक ट्रैक्टर को पकडने में कामयाब रही। साशन चौकी प्रभारी संदीप नामदेव से मिली जानकारी के […]