इंदौर के रहवासियो को नहीं लगेगा कोई नया टैक्स, 200 करोड़ में बनेगा सीएनजी प्लांट

इंदौर। गुरुवार को नगर निगम के अटल बिहारी वाजपेयी परिषद सभागृह में इंदौर नगर निगम का 8 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया गया।
पेश किए गए बजट के मुताबिक इस वर्ष नया टैक्स का प्रावधान नहीं किया गया। नगर निगम का नया पोर्टल अब 1 अप्रैल की जगह 15 अप्रैल से शुरू होगा। इंदौर में स्वामी विवेकानंद की 39 फीट ऊंची प्रतिमा लगेगी। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। 12 जनवरी 2026 को इसका लोकार्पण होगा। हर घर को डिजिटल पता देने की घोषणा भी की गई। इसके लिए अप्रैल से ही पायलट प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा।
गुरुवार को दो घंटे बीस मिनट में बजट खत्म हो गया और सभापति ने बैठक को स्थगित कर दिया। अब शुक्रवार 4 अप्रैल को बजट पर चर्चा होगी।
बजट सत्र प्रारम्भ होते ही नेता प्रतिपक्ष ने सदन में निगम में हुए भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि महापौर जवाब दें कि अब तक क्या कार्रवाई हुई। इसके बाद कांग्रेस पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। करीब 15 से 20 मिनट तक चले हंगामे के बाद महापौर ने बजट भाषण शुरू किया।
इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे मौजूद हैं।
मंत्री तुलसी सिलावट ने महापौर को बजट से पहले माला पहनाई। इस बजट में सबसे ज्यादा 2 हजार करोड़ रुपए जनकार्य विभाग के लिए रखे गए हैं।
मनोरंजन कर पर पिछले साल से सख्ती बढ़ाई गई है, जिससे इस साल 5 से 10 करोड़ रुपए की आय का अनुमान है।
इंदौर में बजट से पहले निगम सदन में देश के विभिन्न जगहों पर हुए दुखःद हादसों में व इंदौर के समाजसेवियों व राजनेताओं के यहां हुए परिजनों के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

Next Post

महापौर मालती राय ने भोपाल नगर निगम का किया बजट पेश, बजट में प्रॉपर्टी टैक्स में 10%, पानी और ठोस-अपशिष्ट पर 15% टैक्स की बढ़ोतरी

भोपाल। गुरुवार को नगर निगम भोपाल का 3611 करोड़ का बजट पेश किया गया है। बजट के मुताबिक राजधानी भोपाल में प्रॉपर्टी टैक्स में 10%, पानी और ठोस-अपशिष्ट पर 15% टैक्स की बढ़ोतरी की गई है। इससे भोपाल के पौने 3 लाख नल कनेक्शन और 5.62 लाख प्रॉपर्टी टैक्स देने […]