किसान की झोपड़ी में लगी आग, हवा से और भड़की लपटों से मिनटों में सबकुछ हुआ खाक

दमोह। जिले के हटा तहसील अंतर्गत मड़ियादो थाना क्षेत्र के निवास गांव में बुधवार सुबह दस बजे एक किसान के कच्चे घर में आग लग गई। आग की लपटें उठते देख ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग बुझ पाती किसान का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनट में पूरी झोपड़ी आग से घिर गई। घटना का कारण अज्ञात है।
निवास गांव निवासी किसान बलजु बंसल ने बताया कि उसके कच्चे घर में बुधवार सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग में घर के अंदर रखी नई बाइक, कृषि उपकरण, अनाज सहित अन्य घरेलू सामग्री जलकर खाक हो गए। आग लगते ही आसपास के लोगों ने मोटर पंप की सहायता से पाइप लाइन डालकर आग की काबू करने का प्रयास किया, लेकिन कच्चा मकान होने से हवा में आग और अधिक तेजी से फैल गई। इसमें किसानी उपकरण के साथ गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।
अग्निकांड से करीब साढ़े तीन लाख रुपए का नुकसान होना बताया गया है।
घटना की सूचना मड़ियादो थाना पुलिस को दी गई। नायब तहसीलदार हटा के निर्देश पर पटवारी भी मौके पर पहुंचे और नुकसान के संबंध में जानकारी एकत्र की।

 

Next Post

भारत का पहला ब्लूटूथ-कनेक्टेड इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर 'टीवीएस किंग ईवी मैक्स' की लॉचिंग

इंदौर। टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर व्हीकल सेगमेंट में ग्लोबल ऑटोमेकर, टीवीएस मोटर ने बुधवार को इंदौर में अपनी नई डीलरशिप ‘रॉयल टीवीएस’ का शुभारंभ किया। इस खास अवसर पर कंपनी ने अपने नए इलेक्ट्रिक पैसेंजर थ्री-व्हीलर ‘टीवीएस किंग ईवी मैक्स’ को भी लॉन्च किया। इस दौरान मध्य प्रदेश के नगरीय विकास […]