मोहन सरकार का प्रथम वर्ष प्रदेश में सुशासन, विकास एवं विरासत के संवर्धन के लिए रहा समर्पित – रीती पाठक

सीधी। मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में गठित भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सफल एवं सार्थक एक वर्ष पूर्ण कर लिया है।
2023 के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के प्रचंड एवं ऐतिहासिक जन आशीर्वाद से भाजपा पार्टी की सरकार बनी। एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी का नारा चरित्रतार्थ हुआ था। उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर एक वर्ष की उपलब्धियां का बखान करते हुए सीधी विधायक रीती पाठक ने स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने अध्यक्षता की। वहीं, पत्रकार वार्ता का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्रमणि दुबे एवं आभार प्रदर्शन जिला सह मीडिया प्रभारी डॉ. मनीला सिंह चौहान ने किया।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए विधायक रीती पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार मोहन सरकार का यह प्रथम वर्ष मध्यप्रदेश में सुशासन, विकास और विरासत के संवर्धन के लिए समर्पित रहा है। हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ गौरवशाली संपन्न एवं विकसित मध्य प्रदेश की संकल्पना को साकार करने का ईमानदार प्रयास किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी एक वर्ष की कार्यकाल में प्रदेश की उन्नति के लिए किसान, गरीब, महिला और युवाओं के लिए सफलता के द्वार खोल दिए हैं।
भाजपा के जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास का पर्याय है। जहां भाजपा की सरकार, वहां वहां विकास। भारतीय जनता पार्टी में संगठन पर शानदार ढंग से चला जा रहा है। जिसमें हमने प्रदेश में रिकॉर्ड स्तर पर सामान्य सदस्यता, सक्रिय सदस्यता और उसके पश्चात मंडलों के गठन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है।
इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, जिला सह मीडिया प्रभारी डॉ. मनीला सिंह चौहान, पुष्पराज सिंह चौहान, अजीत वर्मा आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।

 

Next Post

ट्रक और ट्राले में भीषण टक्कर, दोनों वाहनो में लगी आग

जबलपुर। जिले के बरेला थाना क्षेत्र में शारदा मंदिर के पास रविवार की शाम को भीषण सड़क हादसा हो गया। आमने-सामने से ट्रक और ट्राले में टक्कर हो गई जिसके चलते दोनों ही वाहनों में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बरेला थाना पुलिस फायर ब्रिगेड […]