जबलपुर। जिले के बरेला थाना क्षेत्र में शारदा मंदिर के पास रविवार की शाम को भीषण सड़क हादसा हो गया। आमने-सामने से ट्रक और ट्राले में टक्कर हो गई जिसके चलते दोनों ही वाहनों में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बरेला थाना पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ पहुंची और ट्रक, ट्राले में लगी आग को बुझाया।
पुलिस के साथ मौके पर 108 को भी लाया गया और ट्रक औरट्राले में ड्राइवर और क्लीनर को इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि ट्रक मंडला से जबलपुर तरफ आ रहा था, जबकि ट्राला जबलपुर से मंडला की ओर जाते समय हादसा हो गया।
घटना के बाद आसपास भारी भीड़ लग गए जिसके चलते जबलपुर और बरेला के बीच का यातायात भी काफी देर तक बाधित रहा।
अति. पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे ने बताया कि जानकारी लगते ही बरेला और जबलपुर से दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाकर दोनों ही वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से अलग किया गया। उन्होंने बताया कि अच्छी बात है कि इस घटना में किसी भी तरह की जन हानि नहीं हुई पर दोनों वाहन बुरी तरह जल गए।

