गांधीसागर अभयारण्य में लगी आग, प्रस्तावित चीता प्रोजेक्ट के बाड़ों तक पहुंची आग

नीमच। गांधीसागर अभयारण्य के अंतर्गत चेनपुरिया और रावलीकुडी गांव में सूखी घास में आग लग गई है।
बता दे कि चीता प्रोजेक्ट के लिए बनाए गए बाड़े भी इसी क्षेत्र में है। आग तेजी से बढ़ रही है। इस इलाके में व्यापक रूप से धुआं दिखाई दे रहा है।
आग बुझाने के लिए वन विभाग के कर्मचारी जुटे हुए हैं। वन परिक्षेत्र गरोठ, भानपुरा, मंदसौर, रामपुरा, मनासा के साथ-साथ गांधीसागर पूर्व और पश्चिम गेम रेंज के अधिकारी भी इसमें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, अधीक्षक और उपवनमण्डल अधिकारी भी आग बुझाने में सहयोग कर रहे हैं।
नीमच कलेक्टर के समन्वय से और अनुविभागीय अधिकारी मनासा के मार्गदर्शन में फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंची है।
समाचार लिखें जाने तक मनासा और भानपुरा के फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के लिए काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा, रावलीकुडी, बुज और आसपास के गांवों के ग्रामीण भी आग बुझाने में अपनी मदद दे रहे हैं।

 

Next Post

मध्यप्रदेश में टेंडर लेने की शर्तें हो जाएगी कठिन, 80% से कम दर भरी तो देना होगी दो गुनी परफार्मेंस सिक्योरिटी की एफडी

भोपाल। अव्यावहारिक दरें डालकर टेंडर प्राप्त करने की प्रवृत्ति पर लगाम कसने के लिए 80% से कम दरें डालने वाले निविदाकर्ताओ से अंतर की दोगुनी परफार्मेंस गारंटी ली जाएगी। इसके साथ ही बैंक गारंटी के स्थान पर फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद के माध्यम से परफार्मेंस सिक्योरिटी लिए जाने पर भी लोक […]