आतंकी हमले को लेकर मुस्लिम समाज का फूटा गुस्सा, पाकिस्तान व आतंकवाद का जलाया पुतला

जबलपुर। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटक की मौत को लेकर पूरे देश में आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा फूट रहा है।
शुक्रवार को शहर के मदार टेकरी में मुस्लिम समाज के द्वारा पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाया गया। इस दौरान जमकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
वही, मुस्लिम समाज ने पाकिस्तान को आडे हाथों लेते हुए कहा कि यह हिंदुस्तान है, यहां कण कण में भाईचारा बसा हुआ है। इस देश में हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी मिलजुल कर रहते हैं और एक दूसरे के सुख-दुख में साथ देते हैं।
मुस्लिम समाज ने कहा कि अब समय आ गया है भारत सरकार पाकिस्तान के ऊपर हमला करें, पाकिस्तान का भूगोल नक्शे से मिटा दिया जाए। भारत का मुस्लिम सरकार के साथ में है।

 

Next Post

मध्य प्रदेश शासन जनजाति कार्य विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन बामरा ने किया नर्मदांचल विद्यापीठ का निरीक्षण

डिंडोरी। शनिवार को मध्य प्रदेश शासन जनजाति कार्य विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन बामरा डिंडोरी प्रवास के दौरान नर्मदांचल विद्यापीठ का निरीक्षण करने पहुंचे। विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा घोषवादन कर एवं कलश के द्वारा गुलशन बामरा का स्वागत किया गया। जिसके बाद जनजाति कार्य विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन […]