भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024, जन-सहभागिता एवं स्वच्छ सर्वेक्षण-203 की उपलब्धियों को प्रोत्साहन करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्यस्तरीय ‘स्वच्छता प्रेरणा समारोह’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी सहित प्रदेश के जन-प्रतिनिधि, नगरीय निकाय के अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छताकमी, सफाईकर्मी और विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभार्थी शामिल हुए।
कार्यक्रम में शासकीय सेवा में चयनित 8500 से अधिक लोगों नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।
कार्यक्रम के दौरान सफाई मित्रों का सम्मान किया गया।
इसके साथ मुख्यमंत्री द्वारा भोपाल मेट्रो परियोजना के द्वितीय चरण का भूमिपूजन (लागत राशि रुपये 1540 करोड़) का लोकार्पण, प्रदेश के नगरीय निकायों को स्वच्छता उपकरणों, सुविधाओं एवं इकाईयों के विस्तार के लिए एक हज़ार करोड़ की राशि का अंतरण, स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 एवं सिटी ब्यूटी प्रतियोगिता में पुरस्कृत निकायों का सम्मान किया गया।


