सीधी। एक व्यक्ति अपने घर के पास बाड़ा बनाकर उसमें गांजा की खेती कर रहा था, मुखविर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने गांजा जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि सिटी कोतवाली अंतर्गत जमुनिहा गांव निवासी आनंद बहादुर पिता धनी सिंह परिहार (५४) अपने खेत में गांजा की खेती किए थे, मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर 73 नग गांजा का पेड़ जब्त किया।
हरे गांजे के पौधों का वजन कराया गया तो 24.300 किग्रा पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 50 हजार रुपए बताई गई।
आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में उपनिरीक्षक तरुण बेड़ियां, आरक्षक आजाद खान एवं अक्षय तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।


