धार। जिले के भोज दवाखाना मे जो मरीजों की देखभाल कर उनके स्वास्थ्य को ठीक करते हैं, उन्हीं के साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट करने का मामला सामने आया है।
बता दे कि बुधवार की रात को अस्पताल के मेल मेडिकल वार्ड में मरीज ने एक नर्स के साथ अभद्र व्यवहार किया। इतना ही नहीं, मरीज ने नर्स के साथ मारपीट भी की। इससे नर्स को सिर में चोट भी लगी है।
इस घटना की जानकारी अस्पताल के स्टाफ को मिली तो वे तुरंत ही मौके पर पहुंचे और नर्स को बचाया।
अगले दिन गुरुवार को नर्स ने कोतवाली थाने में आरोपी महेंद्र पिता वीरेंद्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया। इस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।
नर्स ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट में बताया कि मेरी 16 अप्रैल की रात 8 बजे से 17 अप्रैल की सुबह 8 बजे तक मेल मेडिकल वार्ड में ड्यूटी थी। इस दौरान 16 अप्रैल को पेट दर्द की शिकायत होने पर दौलत नगर निवासी महेंद्र पिता वीरेंद्र को मेल मेडिकल वार्ड में उपचार के लिए भर्ती किया गया था। 17 अप्रैल की रात को आरोपी महेंद्र बोला कि मुझे पेट में दर्द हो रहा है, तो मुझे बाटल चढ़ा दो। इस पर मैंने कहा कि मैं बॉटल तैयार कर रही हूं, तब तक आप बैठिए। इस बात पर महेंद्र ने मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की। इससे मुझे सिर में चोट आई है। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों का भी इलाज नहीं करने दिया।

