पानी भरने के विवाद को लेकर युवक की कुल्हाड़ी मारकर कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। जिले के कोतमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जर्रा टोला अंतर्गत बोडरी गांव में पानी भरने को लेकर दो परिवारों के महिलाओं के बीच चल रहे विवाद में दोनों परिवार के पुरुषों के बीच विवाद हुआ जो एक पक्ष के लिए जानलेवा साबित हो गया। विवाद में एक युवक की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई।
मृतक का नाम दिनेश उर्फ कल्लू पिता बिरजू बैगा (30) है।
घटना में मृतक का पुत्र दीपू और मोहन 18 वर्ष घायल हुए है। आरोपी का नाम नानदाऊ पिता स्व रामविशाल बैगा है।
बताया गया कि मृतक और आरोपी दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं।
कोतमा थाना प्रभारी सुंदरेष मरावी ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7 बजे कि यह घटना है। बताया गया मृतक दिनेश उर्फ कल्लू बैगा की बेटी के साथ पानी भरने को लेकर कुछ दिन पहले आरोपित नानदाऊ की पत्नी से झगड़ा हो गया था। शनिवार को पंचायत भवन के पास हैंडपंप से मृतक की बेटी रेखा पानी लेकर आ रही थी जहां नानदाऊ रास्ते में मिल गया था तो वह रेखा से विवाद कर बैठा था।
यह जानकारी लगने पर दिनश उर्फ कल्लू बैगा और पुत्र दीपू दोनों नानदाऊ के घर शनिवार शाम को कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे। इस दौरान दोनों के बीच गाली गलौज और झूमा झटकी हुई।
बताया गया मृतक जब कुल्हाड़ी से नानदाऊ को मारने का प्रयास किया तो आरोपी नानदाऊ ने कल्लू से कुल्हाड़ी छीन ली और कल्लू के सिर पर प्रहार कर दिया जिससे दाहिने तरफ गंभीर चोट आई। इसी दौरान कल्लू का बेटा दीपू उर्फ मोहन भी नानदाऊ को झपटने लगा तो उसे भी आरोपी द्वारा कुल्हाड़ी से मारने दौड़ा तो दीपू भी घायल हो गया जिसे कोतमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दिनेश उर्फ कल्लू बैगा को अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया।
वही, रविवार को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया मृतक शराब पीकर गांव के लोगों से झगड़ा करता रहता था। सभी उससे तंग आ चुके थे। मृतक के शव का पंचनामा पीएम कारवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

 

Next Post

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधारमण इस्कॉन मंदिर में त्रिदिवसीय कार्यक्रम का हो रहा आयोजन

जबलपुर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी इस्कॉन द्वारा जन्माष्टमी का धूमधाम से आयोजन किया जा रहा है। रविवार को सुबह 11 बजे से श्रृंगार एवं दर्शन किया गया। वही, शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक हरि नाम संकीर्तन तथा नृत्य, श्रीकृष्ण लीला एवं नाट्य मंचन का आयोजन किया जायेगा। […]