इंदौर। स्टार महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल की आज होने वाली शादी फिलहाल टल गई है। यह शादी महाराष्ट्र के सांगली में होनी थी, लेकिन स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण अब यह समारोह स्थगित कर दिया गया है।
यह जानकारी स्मृति के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने दी है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार रात सांगली के समडोली रोड पर मंधाना फार्म हाउस में मेहंदी और संगीत समारोह आयोजित किया गया था।
रविवार दोपहर शादी की रस्में शुरू होने वाली थीं। इससे पहले ही स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत इलाज के लिए सांगली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।


