अतिक्रमण करने वालों ने टीआई को मारा त्रिशूल, अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन और पुलिस की टीम पर फेकें पत्थर

DR. SUMIT SENDRAM

गुना। प्रदेश भर में पुलिस पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला गुना जिले के मधुसूदनगढ़ में सामने आया है। यहां अतिक्रमण हटाने पहुंचे प्रशासन और पुलिस पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। इस दौरान अतिक्रमणकारियो ने जामनेर थाना प्रभारी को त्रिशूल मार दिया।
जानकारी के मुताबिक मधुसूदनगढ़ में भोपाल रोड पर बस स्टैंड की जमीन से अतिक्रमण हटाने गए प्रशासन और पुलिस की टीम पर हमला हुआ। करीब 30 वर्ष पुराने अतिक्रमण को हटाने अमला पहुंचा था। इस दौरान जामनेर थाना प्रभारी सुरेश सिंह कुशवाहा पर त्रिशूल से हमला किया गया, जिससे उनके हाथ की हथेली कट गई और उन्हें चोट आई है।
एसडीएम राघौगढ़ विकास आनंद के नेतृत्व में पांच थानो की पुलिस अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। टीम में तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व अमला शामिल था। दोपहर करीब 12 बजे यह घटना हुई है। लेखराज कुशवाहा पर हमले का आरोप है। लेखराज के बेटे द्वारा टीम पर पत्थर फेंके गए। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
घायल टीआई को ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उक्त स्थान पर धार्मिक स्थान और कुछ घर बनाकर अतिक्रमण किया गया था। प्रशासन और पुलिस की टीम ने इस पर कार्रवाई की है।

 

Next Post

रेलिंग तोड़कर बस गिरी 50 फीट गहरी खाई में, हादसे में 15 यात्री घायल

भिंड। दिल्ली से अटेर जा रही यात्री बस के चालक को चंबल पुल पार करते ही अचानक नींद की झपकी आ गई और बस हाइवे की रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट गहरी खाई में जाकर पलट गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और रस्सी लेकर घटना स्थल पर […]