पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट में 9 लोगो की मौत, 200 से ज्यादा घायल, धमाके के बाद 60 घरों में लगी आग

हरदा। पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इस भयानक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक लोग घायल हो गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह ने 9 लोगों के मौत की पुष्टि की है।
कई घायलों की स्थिति गंभीर है। हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना के द्वारा घायलों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया।
जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक 200 से ज्यादा घायल अस्पताल लाए गए हैं। इनमें 132 पुरुष और 98 महिलाएं के साथ बच्चे भी शामिल हैं।
वही, घायलों को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम भी रेफर किया गया है।
बताया गया कि पटाखों की यह फैक्ट्री हरदा शहर में ही मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव में है। धमाका मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। धमाके की चपेट में आने से कई राहगीर वाहन समेत दूर उछल गए। धमाका इतना तेज था कि पूरे शहर में इसकी आवाज सुनाई दी। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से देखा जा रहा था। करीब एक घंटे तक धमाके होते रहे।
जानकारी मिली है कि फैक्ट्री के आसपास बने घरों में बारूद रखा था। धमाके के बाद 60 घरों में आग लग गई। एहतियातन 100 से ज्यादा घरों को खाली कराया गया है।
हादसे के बाद हरदा के आसपास के 7 जिलों की फायर ब्रिगेड बुलाई गई। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।
हरदा एसडीएम केसी परते ने कहा कि फैक्ट्री अनफिट थी।

 

Next Post

सरकार द्वारा पेश आंकड़ों की जांच कर रजिस्ट्रार जनरल पेश करें रिपोर्ट, लेट-तफीली पर संज्ञान

जबलपुर। डीएनए एफएसएल सहित अन्य रिपोर्ट के आने पर लेटलतीफी को संज्ञान याचिका में हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई संज्ञान याचिका के रूप में किए जाने के आदेश जारी किए थे। जबलपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमठ तथा जस्टिस विशाल मिश्रा की युगलपीठ ने लंबित फॉरेंसिक रिपोर्ट […]