एसडीएम शहपुरा ने की जनसुनवाई, कुछ का त्वरित किया गया निदान, अन्य आवेदन को भेजा गया विभाग प्रमुखो के पास

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडोरी। एसडीएम शहपुरा एश्वर्य वर्मा (आईएएस) के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में सभी विभाग प्रमुखो के साथ जनसुनवाई प्रारम्भ की, जिसमें 12 आवेदन आये जिसमें से कुछ आवेदनो का त्वरित निराकरण किया गया व कुछ आवेदनो को विभाग प्रमुखो को समय सीमा में समस्या को हल करने के लिए दिया गया।
जनसुनवाई में नगर परिषद शहपुरा निवासी दिनेश साहू ने मजदूरी भुगतान के संबध में शिकायत की, साथ ही अवैध उत्खन, सरकारी नलकूप मे मोटर डालने सहित अन्य समस्याओ के आवेदन आये।
जनसुनवाई के दौरान एसडीओपी अमित तिवारी, सीएमओ रीना सिंह राठौर, बीईओ एमके राय, जेएसओ जयंत असराटी, प्रभारी वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी गुमान सिंह, उद्यानिकी विभाग के मौसम मरकाम, जेई कमल सिंह उईके, एसडीओ करन सिंह, एसडीओ सीबी थौरे, एसडीओ गगन कुम्हरे सहित अन्य विभाग प्रमुख मौजूद रहे।

 

Next Post

केमको फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी, फायर ब्रिगेड ने भारी मशक्कत से किया आग को काबू

इंदौर। महानगर के लसूडिया क्षेत्र में एमआर 11 के पास मंगलवार दोपहर एक बजे चाकलेट फैक्ट्री में भीषण आगजनी की घटना हो गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर दो घंटे बाद काबू पा लिया गया। जिस बिल्डिंग में आग लगी थी […]